Opportunities for budding poets

काव्य गोष्ठी : नई प्रतिभाओं का निर्माण स्थल

Hindi के Kavi Sammelan बहुत तेज़ी से अपना स्वरूप बदल रहे हैं। आर्थिक पक्ष से लेकर प्रस्तुति तक का पक्ष इतना Glamorize हो गया है कि नई generation को बहुत effectively अपनी ओर attract कर रहा है। Television और You-Tube पर कवि सम्मेलनों की popularity को देखकर अनेक नए हस्ताक्षर इस क्षेत्र में उतरने को लालायित दिखाई दे रहे हैं। यूँ तो कविता एकमात्र ऐसी कला है जिसकी Training या Tuition संभव नहीं है। लेकिन किसी के भीतर यदि काव्य के अंकुर हों तो उनको पोषित अवश्य किया जा सकता है। presentation के स्तर पर कवि को fine किया जा सकता है। इस कार्य में सर्वाधिक कारगर हैं काव्य गोष्ठियाँ। लगभग हर शहर में कवियों का समूह मिलकर एक न एक Masik Kavya Goshthi का आयोजन करता है। सामान्यतया ये गोष्ठियाँ Free of cost होती हैं। इनमें कोई भी New/Fresh/Budding Poet Participate कर अपनी नई-पुरानी कविताओं का पाठ कर सकता है। चूँकि सुनने वाले भी सभी लोग poets होते हैं, इसलिये रचना की बेहतरी की suggestion भी हाथों-हाथ मिल जाती है। औरों को सुनकर न केवल विविध काव्य शैलियों का ज्ञान होता है अपितु यह भी पता चलता है कि कौन से तत्व कविता को कमज़ोर कर देते हैं। Kavya Goshthi की कवि सम्मेलनों में वही भूमिका है जो फ़िल्म जगत् में Live Drama और नुक्कड़ नाटकों की होती है। हमारे पास अक्सर ऐसे कवियों के Phone आते हैं जिन्होंने या तो अभी कविता लिखना शुरू किया है या फिर लम्बे समय से लिख रहे हैं, लेकिन कवियों से उनका कोई सम्पर्क नहीं है। यदि आपके क्षेत्र में कोई काव्य गोष्ठी होती है तो उसका विवरण हमें प्रेषित करें ताकि उस क्षेत्र के कवियों को उस गोष्ठी से जोड़ा जा सके।

Please Fill this form to Register your Kavya Goshthi

काव्य गोष्ठी का नाम – आयोजक / सूत्रधार – बारंबारता – स्थान- सम्पर्क सूत्र- शुल्क (यदि हो)-

यदि आपके क्षेत्र में कोई काव्य गोष्ठी नहीं होती तो कृपया कुछ रचनाकारों को संगठित कर किसी पार्क, समुदाय भवन, घर, धर्मशाला, चौपाल अथवा अन्यत्र किसी भी स्थान पर कम से कम मासिक काव्य गोष्ठी का आयोजन करवाने का श्रम करें ताकि नई पीढ़ी को कविता और कवि-सम्मेलनों से जोड़ा जा सके। इसके मार्गदर्शन हेतु आप हमसे सम्पर्क कर सकते हैं +91 9868573612.

Looking to book a professional Kavi Sammelan organizer for your event? We provide complete arrangements for Kavi Sammelan across all cities in India, featuring renowned Hasya, Veer, and Shringaar poets. Whether it’s a corporate event, wedding, college fest, or cultural program, you can hire experienced poets and get full event management support. To check availability, pricing, or artist lineup, call or WhatsApp 9821159679 and get quick assistance for your Kavi Sammelan booking.

📞 Book Kavi Sammelan Now
Call/WhatsApp: 9821159679

This entry was posted in Uncategorized on by .