Author Archives:

Hasya Kavi Sammelan in Bhiwani


अग्रवाल सभा, Bhiwani (Haryana) की ओर से Agrasen Jayanti के अवसर पर 4 October 2013 को Akhil Bhartiya Hasya Kavi Sammelan का आयोजन किया गया। कवि सम्मेलन का संचालन Chirag Jain (Delhi) ने किया। Kavi Sammelan में Arun Gemini (Delhi), Vishnu Saxena (Aligadh), Vineet Chauhan (Alwar), Sanjay Jhala (Jaipur), Balbir Singh Khichdi (Modinagar) और Dr. Ashok Batra (Sonepat) ने देर रात तक लगभग 5000 श्रोताओं के समक्ष काव्य पाठ किया।


Hasya Kavi Sammelan in Maharashtra

(Inset from Left) Arun Gemini, Mahendra Ajanabi, Shambhu Shikhar, Mumtaz Naseem & Chirag Jain

29September 2013 को The Khamgaon Urban Co-operative Bank Limited की Golden Jubilee के अवसर पर Akhil Bhartiya Hindi Hasya Kavi Sammelan का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 10000 श्रोताओं की उपस्थिति में Arun Gemini, Mahendra Ajanabi, Shambhu Shikhar और Mumtaz Naseem ने Chirag Jainके प्रभावी संचालन में काव्य पाठ किया।


Birthday Celebration of Shri Surendra Sharma by Hasya Club

हिंदी की वाचिक परंपरा में हास्य के प्रतिमान बन चुके श्री Surendra Sharma जी का जन्मदिवस 29 जुलाई 2013 को रात 8:00 बजे दिल्ली के मैसोनिक क्लब में हास्य क्लब द्वारा मनाया गया। इस उत्सव में हास्य क्लब के सभी सदस्यों को एक-एक स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इस अवसर पर सर्वश्री Arun Gemini, Mahendra Ajanabi, Vedprakash Ved, Ritu Goel, Chirag Jain, Shambhu Shikhar, Nanak Chand और Dr. Shekhar Agrawal मौजूद थे।


Kavi Sammelan in Delhi

Rajasthan Ratnakar, Delhi की ओर से 14 जुलाई 2013 को FICCI Auditorium, Delhi में भव्य कवि-सम्मेलन का आयोजन किया गया। केंद्रीय मंत्री Kapil Sibbal कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। कार्यक्रम में सर्वश्री Surendra Sharma, Arun Gemini, Mamta Sharma, Chirag Jain, Shambhu Shikhar, Banaj Kumar Banaj और Anil Agravanshi ने कविता पाठ किया।


Hasya Kavi Sammelan in Pune

Kavi Sammelan in Pune by Lions Club

3 July 2013 को Pune में Lions Club का Hasya Kavi Sammelan था, जिसमें Surendra Sharma, Arun Gemini, Subhash Kabra, Dinesh Bawra और Dilip Sharma ने काव्यपाठ किया। कार्यक्रम में आयोजकों के ग़रीब लोगों के उपचार हेतु डाइलिसिस मशीनों का चंदा इकट्ठा करना था। आयोजकों को उम्मीद थी कि अधिक से अधिक 07 मशीनों के लिये धन इकट्ठा हो जायेगा। लेकिन कविता और माँ वाणी के आशीर्वाद से 18 मशीनों के लिये लगभग 2.5 Crore रुपये की राशि इस पुनीत कार्य के लिये इकट्ठी हुई। संस्था ने उन्मुक्त कंठ से स्वीकार किया कि यह बड़ा कार्य कवियों के प्रयासों से ही सहज हो सका।