Lokarpan Samaroh of Audio CD Ras Dhamaal
12 अप्रैल 2015 की शाम राजधानी दिल्ली का पीएचडी चेम्बर सभागार गवाह बना उस अनमोल पल का जब 52 दिन के अमरीका प्रवास पर प्रस्थान से पूर्व Hasya Kavi Arun Gemini, Hasya Kavi Vedprakash Ved और Kavyitri Ritu Goel की एक संयुक्त Audio CD “रस धमाल” का भव्य लोकार्पण समारोह कविसम्मेलनहास्य डॉट कॉम द्वारा आयोजित किया गया।
इस अवसर पर सुप्रसिद्ध कवि और आलोचक Dr Vinay Vishwas ने CD लोकार्पित की और वरिष्ठ Hasya Kavi Dr Praveen Shukla ने 52 दिन की काव्य यात्रा पर जा रहे तीनों कवियों को शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम का संचालन Hasya Kavi Chirag Jain ने किया।
इस अवसर पर समाज और साहित्य के क्षेत्रसे जुड़ी अनेक गणमान्य हस्तियाँ मौज़ूद थीं। इस अवसर पर Dr Vishwas ने कहा कि इस प्रकार की AUDIO CD इस बात का प्रमाण है कि परंपरागत साहित्य आधुनिक तकनीक के साथ जुड़कर लम्बी यात्रा तय कर सकता है। Dr Shukla ने अपने वक्तव्य में बताया कि USA की International Hindi Association हर वर्ष तीन कवियों को कवि सम्मेलनीय यात्रा हेतु आमंत्रित करता है। इस यात्रा में संयुक्त राज्य अमरीका के लगभग हर शहर में कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष कुल 21 कवि सम्मेलनों में काव्य पाठ हेतु कवियों का यह दल दलत अप्रैल को दिल्ली से रवाना होगा।
कार्यक्रम के अंत में श्री अरुण जैमिनी जी ने सभी आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापन किया।