
Indraprasth Agrawal Samaj की ओर से Dipawali से अगले दिन दिनाँक 14 नवम्बर 2012 को भव्य Kavi Sammelan का आयोजन किया। Dr. Praveen Shukla को इस अवसर पर इंद्रप्रस्थ रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। भारतीय सेना के चिर-परिचित हस्ताक्षर General V K Singh कार्यक्रम में उपस्थित रहे। सर्व श्री Bijendra Chakor (धौलपुर), Tejnarayan Sharma (मुरैना), Praveen Shukla (दिल्ली) Rajesh Jain Chetan (दिल्ली) Rajesh Agrawal (दिल्ली), Arjun Sisodiya (हापुड़) और Tusha Sharma (मेरठ) ने Chirag Jain के संचालन में काव्य पाठ किया। देर रात तक हज़ारों श्रोताओं ने कविताओं का आनंद लिया।







