Roz peene ka bahana chahiye : Hullad Moradabadi
रोज़ पीने का बहाना चाहिए : हुल्लड़ मुरादाबादी
हौसलों हो आज़ामाना चाहिए
मुश्किलों में मुस्कुराना चाहिए
खुजलियाँ जब सात दिन तक ना रुकें
आदमी को तब नहाना चाहिए
साँप नेता साथ में मिल जाएं तो
लट्ठ नेता पर चलाना चाहिए
सिर्फ चारे से तसल्ली कर गए
आपको तो देश खाना चाहिए
जो इलेक्शन हार जाए क्या करे
तिरुपति में सिर मुंडाना चाहिए
हाथ ही केवल मिलाए आज तक
दोस्ती में दिल मिलाना चाहिए
आज फीवर कल
थकावट हो गई रोज़ पीने का बहाना चाहिए आशिकी में बाप जब बेहोश हो पुत्र को जूता सुंघाना चाहिए नींद आती ही नहीं जिस शख्स को टेप हुल्लड़ का सुनाना चाहिए