Category Archives: Hasya Kavi Sammelan

Sharad Kavyotsava

Sanskar Bharti Sharad Kavyotsav

शरद रात्रि की पूर्णिमा के अवसर पर 27 October 2012 को Sanskar Bharti, Delhi प्रांत ने जमुना की गवाही में अद्भुत Kavi Sammelan का आयोजन किया। Kavi Sammelan का मंच चारों ओर से जमुना के पानी से घिरा था। कल-कल बहती जमुना के मध्य देर रात तक कविताओं की गूंज उठी, जिसका आस्वादन श्रोताओं ने घाट पर बैठ कर किया। Chirag Jain (Delhi) के संचालन में Rajesh Chetan (Delhi), Kunwar Bechain (Ghaziabad), Padma Albela (Hathras), Jagbir Rathi (Hissar), Preeti Vishwas (Delhi), Harminder Pal (Delhi) और Charanjeet Charan (Faridabad) ने कविता पाठ किया। इस अवसर पर Rajesh Chetan को गुरु गोलवलकर काव्य पुरस्कार प्रदान किया गया।


Virat Kavi Sammelan, Rudrapur

Reciting Poem in Rudrapur Virat Kavi Sammelan (Clockwise From Top Left) Arun Gemini, Chirag Jain, Vishnu Saxena, Vineet Chauhan and Balbir Khichdi

Rashtriya Chetna Manch, Rudrapur द्वारा 9 October 2012 को Virat kavi Sammelan का आयोजन किया गया। Arun Gemini (Delhi) के संचालन में लगभग 5000 श्रोताओं ने Vishnu Saxena (Aligarh), Vineet Chauhan (Alwar), Chirag Jain (Delhi), Kavita Tiwari (Lucknow), Balbir Singh Khichdi (Modinagar), Jagbir Rathi (Hissar), Kirti Mathur (Aligarh) और Albela Khatri (Surat) से 5 घंटे तक कविताएँ सुनीं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री कोशियारी जी पूरे कार्यक्रम में उपस्थित रहे।


Khaps in Haryana

Haryana में तो प्यार ब्याह के बाद ही होता है, ब्याह से पहले प्यार कर लें तो हम तो पेड़ पे ही लटके पाएंगे। इसलिये हमारे यहाँ तो जिसने भी प्यार किया, ब्याह के बाद ही किया …चाहे Gopal Kanda हो या Chandramohan।
Arun Gemini (REF : Khaps, Gopal Kanda Sexual Harassment Case and Chandra Mohan Case )


Kavi Sammelan in memories of Alhar Bikaneri

17 मई 2012 को दिल्ली के LTG Theater में वरिष्ठ Hasya Kavi श्री Alhar Bikaneri जी की स्मृति में Virat Hasya Kavi Sammelan का आयोजन किया गया। इसमें Chirag Jain, Praveen Shukla, Savita Aseem, Suresh Neerav, Gemini Haryanvi, Halchal Haryanvi, Satyadev Haryanvi, Mohinder Sharma, Brijesh Dvivedim Lakshmishankar Vajpeyee, Mamta Kiran, J V Manisha, Shyam Sakha Shyam और Alok Bhandoriya ने काव्य पाठ किया।


Silent Prime Minister

अच्छा श्रोता वो होता है जो बात को एक बार में ही समझ ले। जैसे, Rajnikant ने एक बच्चे को डाँट दिया था- “चुप रहो!” …बच्चा Prime Minister बन गया, पर आज तक नहीं बोला।
Vedprakash Ved


Artists & Criminals

कलाकारों और राजनेताओं में क्या फ़र्क़ है?
कलाकारों की कला देखने के लिये TV की ज़रूरत होती है और राजनेताओं की कलाकारी देखने के लिये CCTV की!
Chirag Jain